मैं अपनी जीभ से बैक्टीरिया कैसे निकाल सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:03

जीभ साफ करने के उपाय (Tongue Clean tips)


डॉक्टरों के अनुसार बीमारी से बचने के लिए मुंह की सफाई बहुत जरूरी है। मुंह में सबसे ज्यादा गंदगी जीभ पर ही जमा होती है, ऐसे में जीभ की सफाई भी दांतों के बराबर की जरूरी है। जीभ साफ करने के उपाय जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।

टूथब्रश

सुबह उठकर हम फ्रेश होने के बाद दांतों की सफाई ही करते हैं। दांतों की सफाई के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल करते होंगे। आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आजकल बाजार में ऐसे टूथब्रश हैं, जिनमें जीभ साफ करने के लिए अलग से परत निकली होती है या यूं कहें ब्रश में ही टंग क्लीनर भी होता है। कुल मिलाकर दांतों को साफ करने के साथ ही ब्रश जीभ साफ करने के उपाय में शामिल किया जा सकता है। बस जरूरत है ब्रश में टंग-क्लीनर अटैच होने की।

टंग-क्लीनर(Tongue Cleaner)


जीभ साफ करने के उपाय में सबसे पहले वैसे टंग-क्लीनर का ही नाम आता है। टंग क्लीनर करने पर ध्यान देना चाहते हैं तो बाजार से विभिन्न प्रकार के टंग क्लीनर खरीद सकते हैं।


नमक का इस्तेमाल


जीभ साफ करने में नमक काफी सहायक हो सकता है। जीभ पर नमक रखें। इसके बाद ब्रश के पिछले हिस्से से उसे जीभ पर आराम से रगड़ें। इससे जीभ पर जमी गंदगी साफ होने लगेगी। ब्रश का उपयोग करेन के बाद कुल्ला कर लें। आप पानी में नमक मिलाकर भी कुल्ला कर सकते हैं।


दही का करें यूज


अपने प्रो-बायोटिक गुणों की वजह से दही कई चीजों में उपयोगी होती है। आप जीभ साफ करने के उपाय में दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दही से जीभ पर मौजूद गंदगी व सफेद परत दोनों साफ हो जाएगी।

हल्दी


बहुत सारे घरेलू उपायों में हल्दी का नाम लोकप्रिय है पर क्या आप जानते हैं कि जीभ साफ करने के उपाय में भी हल्दी का नाम शामिल है। हल्दी के स्वास्थ्य संबंधी फायदों से आप अच्छी तरह परिचित होंगे लेकिन, आपको बता दें कि यह जीभ साफ करने में भी काफी कारगर है। हल्दी पाउडर में नींबू का थोड़ा सा रस मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट से अपनी जीभ पर आराम-आराम से मसाज करें। कुछ देर में जब मसाज कर लें तो, गर्म पानी से कुल्ला करके मुंह धो लें। इस उपाय से जीभ पर मौजूद गंदगी दूर हो जाएगी।


नारियल तेल भी उपयोगी


जीभ पर जमी सफेद मोटी परत व गंदगी को हटाने में नारियल तेल भी आपकी मदद कर सकता है। आपको दिन में 2 बार नारियल तेल से कुल्ला करना चाहिए। इससे जीभ पर जमी सारी गंदगी दूर हो जाएगी।

बेकिंग सोडा


हल्दी के बाद जीभ साफ करने के उपाय में बेकिंग सोडा भी शामिल है। बेकिंड सोडा में नींबू का रस मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद अंगुली पर पेस्ट लेकर जीभ पर मसाज करें। कुछ देर बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें। इससे भी जीभ पर जमा सफेद परत व गंदगी दूर हो जाएगी।


वेजिटेबल ग्लिसरीन


मुंह के सूखने की वजह से भी जीभ पर सफेद परत जमा होती है। इसे दूर करने के लिए आप वेजिटेबल ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप थोड़े से ग्लिसरीन को जीभ पर रखकर ब्रश की मदद से साफ करें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करके मुंह ठीक से साफ कर लें। ऐसा दिन में 2 बार करने से गंदगी जल्द साफ हो जाएगी।


एलोवेरा जूस


एलोवेरा जूस अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुणों की वजह से कई देसी नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। जीभ साफ करने के उपाय के तौर पर भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह जीभ की गंदगी साफ करने में भी काफी उपयोगी हो सकता है। आप एक चम्मच एलोवेरा का जूस लेकर उसे मुंह में रखें। कुछ देर तक उससे मुंह बंद करके इधर से उधर घुमाते रहें। इसके बाद उसे थूक दें। थूकने के बाद एलोवेरा का 1 चम्मच जूस पी लें। ऐसा करने से गंदगी तुरंत साफ हो सकती है।


माउथवॉश


खाना खाने के बाद नियमित रूप से माउथवॉश करने की आदत डालें। इससे जीभ पर लगे खाने के अंश तुरंत साफ हो जाते हैं। अगर आप नियमित माउथवॉश करते हैं, तो सुबह ब्रश करने के पहले माउथ वॉश करें और उसके बाद ब्रश करें।


जीभ साफ करने के उपाय से आप क्लीन टंग पा सकते हैं। यह आपको ओरल हेल्थ की परेशानी से दूर रखेगा। ओरल हेल्थ यदि सही रहेगी तो आप कई अन्य समस्याओं से भी दूर रह सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info